Uncategorized 

सऊदी ने यमन विद्रोहियों की ओर से रियाद पर दागी गयी दो मिसाइलें नष्ट की

सऊदी हवाई रक्षा प्रणाली ने यमन के विद्रोही कब्जे वाले क्षेत्र से रियाद पर दागी गयी दो मिसाइलों को बीच में ही नष्ट कर दिया.  सरकारी टीवी ‘अल- खबरिया’ के अनुसार ‘ हुती विद्रोहियों द्वारा दागी गयी दो मिसाइलें रियाद के पास नष्ट की गयीं’. हालांकि खबर में मिसाइल हमले से किसी के हताहत होने या नुकसान पहुंचने की बात नहीं बतायी गयी है. एएफपी के पत्रकार ने सऊदी की राजधानी में तेज विस्फोट की कम से कम चार आवाजें सुनी. ईरान समर्थित विद्रोहियों के समाचार संगठन अल – मसिरा के अनुसार, मिसाइलों ने सऊदी के रक्षा मंत्रालय और अन्य जगहों को निशाना बनाया था. विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे रियाद के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल- मलिकी ने रक्षा मंत्रालय पर हमले की सूचना को खारिज किया है.
हाल के महीनों में सऊदी अरब पर मिसाइल हमले तेज करने वाले आतंकवादी अकसर हमलों के सफल होने का दावा करते हैं. वहीं, सऊदी अरब कहता है कि उसने मिसाइल को बीच में ही नष्ट कर दिया था.

Related posts

Leave a Comment

Translate »