राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र के लिए खतरा है : अनंत कुमार

केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संसदीय मामले में अनुभवहीन बताते हुए आरोप लगाया कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं संसदीय कार्यों में बाधाएं आ रही हैं. आज की कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र के लिए खतरा है. अनंत कुमार ने मध्यप्रदेश भाजपा कार्यलय में संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी को संसदीय कार्य का कोई अनुभव नहीं है. संसदीय सत्र में एक विपक्ष को कैसे चलाना और किन विषयों के बारे में चर्चा करना है, बहस करना है, किन विषयों को उठाना है, किस विधेयक के बारे में क्या करना. ये भी आज के समय में उनके नेतृत्व में कांग्रेस दोहरा मापदंड अपना रही है.’’ अनंत कुमार ने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के मामले में पेश रिपोर्ट पर कांग्रेस सहित सबकी आम सहमति से विधेयक लोकसभा में पारित हो गया. यह जो विधेयक लोकसभा में कांग्रेस पार्टी पारित करती है, राहुल गांधी के बाहर से आने के बाद राज्यसभा में रोक देती है. ये उनकी शैली है. केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि चार साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व जितने विधायी और संसदीय कार्य हुए हैं वह भारत के संसदीय इतिहास में एक रिकार्ड है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकारों के मुकाबले केन्द्र की मोदी सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल में सबसे कामयाब संसदीय सत्र हुए हैं. इस दौरान जितने विधायी एवं संसदीय कार्य हुए वह भारत के संसदीय इतिहास में एक रिकार्ड हैं. ये सत्र 119-120 फीसद तक कामयाब हुए हैं

Related posts

Leave a Comment

Translate »