पवन सिंह के ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर ऋतिक रोशन ने दबकर किया Dance, वीडियो हो रहा जमकर वायरल
भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलू’को एक बॉलीवुड के सुपरस्टार का साथ मिल गया है. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन हाल ही में गायक पवन सिंह के सुपरहिट भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जनकर थिरके. ये गाना भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का है. अरे यह मत सोचिए ऋतिक रोशन कोई भोजपुरी फिल्म करने जा रहे हैं बल्कि ऋतिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ के लिए राजस्थान के सांभर में फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर लिया है और इसी खुशी में एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें ऋतिक ने अपने ठुमकों से पूरी महफिल लूट ली. हालांकि ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो न प्यार है’ का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक के ‘इक पल का जीना’ पर ‘लॉलीपॉप’ सॉन्ग डाला हुआ है. फिल्म की यूनिट से जुड़े करीबी की माने तो पिछले कई हफ्ते से ऋतिक रोशन ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त थे. जब वह सांभर शेड्यूल के आखिरी दिन अपना काम निबटा रहे थे, तो फिल्म में उनके छात्रों की भूमिका निभाने वाले सभी 30 कलाकारों ने ऋतिक का यह दिन उनके लिए यादगार बनाने का फैसला किया.

