राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक मोर्चे तक सरकार बुजुर्गों के कल्याण को प्रतिबद्ध : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से लेकर उनके आर्थिक हितों से जुड़े विषयों पर सभी सुविधाओं को सरकार ने सरल बनाने का काम किया है।
सरकार की जन सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जन सुरक्षा योजनाएं आमजन को और खास तौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को सशक्त बना रही हैं ताकि वे संकट के समय मजबूती से खड़े रह सकें। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना हैबुजुर्गों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था जीवन का एक अहम पड़ाव है । उस समय हम आर्थिक तौर पर आत्म-निर्भर रहें, इसी उद्देश्य को ध्यान में रख कर पेंशन की कल्पना की गई थी ।
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और बुजुर्गों के स्वास्थ्य से लेकर उनके आर्थिक मोर्चे तक सभी सुविधाओं को सरल बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था से संबंधित समस्‍याओं की गंभीरता को महसूस करते हुए इनसे निपटने के लिए पिछले 4 वर्षों में कई नीतियां और योजनाएं बनाई गई हैं ।मोदी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि उम्र बीतने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होती हैं। दवाइयों और इलाज का खर्च बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए जन-औषधि योजना शुरू की गई ताकि दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध हों ।

Related posts

Leave a Comment

Translate »