खेल हिंदी न्यूज़ 

Eng vs Aus T20: जोस बटलर का एक और दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंेड ने ऑस्ट्रेालिया को हराया


इंग्‍लैंड के जोस बटलर
 इस समय बल्‍लेबाजी में कमाल कर रहे हैं. इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज के शानदार अर्धशतक (61 रन) के सहारे इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को टी 20 मैच में 28 रन से हरा दिया. बटलर ने केवल 22 गेंदों पर अर्धशतक बनाया जो किसी भी अंग्रेज बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए इंग्‍लैंड की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बनाए. जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 19.4 ओवर में 193 रन बनाकर ढेर हो गई. तीन विकेट लेने वाले इंग्‍लैंड के स्पिनर आदिल राशिद मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए. बटलर ने इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था. यह सीरीज इंग्‍लैंड ने 5-0 के एकतरफा अंतर से जीती थी. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए इंग्‍लैंड के लिए जेसन रॉय और जोस बटलर ने प्रारंभिक विकेट के लिए  93 रन की साझेदारी की.  रॉय ने 26 गेंदों पर 44 और बटलरने 30 गेंदों पर 61 रन बनाए. बटलर की इस पारी में छह चौके और पांच  मिशेल स्वेप्सन की गेंद पर डार्सी शॉर्ट ने कैच लपककर उन्‍हें पेवेलियन लौटाया. कप्तान इयोन मोर्गन ने भी 49 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्वेप्सन से सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

Related posts

Leave a Comment

Translate »