एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Sanju Movie Review: उम्मीदों पर खरी उतरी ‘संजू’, बाप-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फिल्म ‘संजू‘ आधारित है अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर. ऐसे में इस फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा बात करना सही नहीं होगा क्योंकि उनकी जिंदगी इतनी सुर्खियों और विवादों में रही है कि सभी को मालूम है उनके बारे में. उनके जीवन से जुड़े ड्रग्स, आर्म्स एक्ट, टाडा, उनका जेल जाना, ये सब जनता जानती है और यही सब है इस फिल्म में. मगर इन सबके साथ जो शानदार है वो है बाप-बेटे के बीच का रिश्ता, जिसे बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है. संजय दत्त का उतार-चढ़ाव और विवादों भरा सफर ध्यान तो खींचता ही है, मगर इस फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी है इसकी स्क्रिप्ट. आतंकवाद जैसे गंभीर आरोप लगे संजय दत्त पर, ड्रग्स में टूटे संजय दत्त, मगर इतने गंभीर मुद्दों पर बहुत ही अच्छे तरीके से स्क्रिप्ट लिखी गई और फिल्म बनाई गई, जिसके लिए निर्देशक राजू हिरानी और लेखक अभिलाष जोशी बधाई और सराहना के पात्र हैं.

Related posts

Leave a Comment

Translate »