Race 3 Box Office Collection Day 14: ‘रेस-3’ ने तोड़ा दम, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सलमान खान की फिल्म
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म Race 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की. लेकिन पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे वीक फिल्म के कलेक्शन में जमीन-आसमान का अंतर रहा. पहले वीक के मुकाबले दूसरे हफ्ते की कमाई में इतनी गिरावट देखने को मिली, जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 14 दिनों में 164.75 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब हो पाई है. मालूम हो कि, एक्शन से भरपूर सलमान खान स्टारर ‘रेस 3’ ने पहले तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. हफ्ते भर में फिल्म ने 139.97 करोड़ रुपये बटोरे. जबकि दूसरे हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिए और यह फिल्म महज 24.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई. शुरुआती 7 दिनों के मुकाबले, दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में 82% की भारी गिरावट देखने को मिली है. दूसरे हफ्ते के मुकाबले तीसरा हफ्ते ‘रेस-3’ के लिए भारी साबित होगा, क्योंकि 29 जून को रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ रिलीज हो चुकी है. संजय दत्त की लाइफ पर बनी इस फिल्म पर दर्शकों की नजर गड़ी हुई हैं. राजकुमार हिरानी का निर्देशन और रणबीर कपूर का हू-ब-हू संजय की तरह दिखना, फिल्म की यूएसपी है. इतना तो साफ है

