आलिया से नहीं, ऋषि कपूर इनसे कराना चाहते हैं रणबीर कपूर की शादी
फिल्म संजू (Sanju) में अपनी एक्टिंग के लिए वाहवाही बटोर रहे रणबीर कपूर (35) के लिए उनके पापा ऋषि कपूर (65) ने एक खास मैसेज भेजा है. ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट रणबीर कपूर और एक्टर-डायरेक्टर अयान मुखर्जी की एक तस्वीर के साथ लिखा ‘‘अच्छे मित्रों, कैसा रहेगा कि आप दोनों अब शादी कर लें? अब समय आ गया है.’’ (Best friends! How about you both getting married now? High time!). रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी का ये फोटो आकाश अंबानी-श्लोका मेहता और ईशा अंबानी-आनंद परिमल की सगाई से पहले हुई पार्टी का है जी हां, रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर चाहते हैं उनके बेटे और दोस्त अयान अब जल्द शादी कर लें. उन्होंने लिखा अब वक्त आ चुका है कि उनके बेटे रणबीर और उनके करीबी दोस्त अयान मुखर्जी विवाह के बंधन में बंधने के बारे में सोचें.आपको बता दें रणबीर (35) अभी आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं. इससे पहले कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ भी रणबीर रिलेशनशिप में रह चुके हैं. ‘‘वेक अप सिड’’ और ‘‘ये जवानी है दीवानी’’ में साथ काम कर चुके रणबीर और अयान आगामी फिल्म ‘‘ब्रह्मास्त्र ’’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस कर रहा है, जिसमें रणबीर, आलिया और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं.

