एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

रणबीर कपूर की फुटबॉल किक देखी तो नेमार, मेस्सी और रोनाल्डो को भूल जाएंगे…

फीफा विश्व कप 2018 (FIFA World Cup 2018) का जुनून अपने चरम पर पहुंच गया है. फुटबॉल वर्ल्ड कप में अब 16 टीमों के बीच मुकाबला चल रहा है ताकि वे क्वार्टरफाइनल में पहुंच सकें. मेस्सी की अर्जेंटीना और रोनाल्डो की पुर्तगाल मुकाबले से बाहर हो चुकी हैं और नेमार की ब्राजील अब भी जूझ रही है. रूस में विश्व कप का जहां तहलका मचा हुआ है, वहीं बॉलीवुड पर भी इसका खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है. ‘संजू’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाला रणबीर कपूर हाल ही में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल का मजा लेते नजर आए. उनकी फुटबॉल किक देखकर उनके फैन्स नेमार, मेस्सी और रोनाल्डो को भूल जाएंगे. रणबीर कपूर को अकसर अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल देखा गया है. इन दिनों वैसे भी वे रिलैक्स के मूड में होंगे क्योंकि ‘संजू’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है, और वे सलमान खान, आमिर खान और यहां तक कि बाहुबली को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुके हैं. रणबीर कपूर ने ‘संजू’ फिल्म में संजय दत्त के किरदार को परदे पर निभाया है, और सबको उनकी एक्टिंग बहुत ही पसंद आई है. संजय दत्त की बायोपिक (Biopic) देखने के लिए दुनियाभर में ऐसी भीड़ उमड़ी कि रणबीर कपूर ने ‘संजू’ के जरिए रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली. ‘संजू’ ने पहले दिन शुक्रवार को 34.75 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 38.60 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को लगभग 44 करोड़ रुपए कमा डाले. कुल 117.35 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किए.

Related posts

Leave a Comment

Translate »