विदेश हिंदी न्यूज़ 

इंडियाना पुलिस ने ‘ट्रंप के चेहरे’ जैसी दिखने वाली एक्स्टैसी गोलियां जब्त कीं

पेरू (इंडियाना), दो जुलाई : अमेरिका के इंडियाना राज्य की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान के दौरान 129 लोगों को गिरफ्तार कर ऐसी एक्स्टैसी गोलियां जब्त की हैं जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे जैसी दिखती हैं।

नारंगी रंग की ये गोलियां एक ओर से ट्रंप के चेहरे जैसी दिखती हैं , वहीं दूसरी ओर उनपर ‘ ग्रेट एगेन ’ लिखा है। यह ‘ ग्रेट एगेन ’ (फिर से महान) शब्द ट्रंप के चुनावी नारे ‘ मेक अमेरिका ग्रेट अगेन ’ से लिया गया लगता है।

एक्स्टैसी गोलियां एक प्रकार का मादक पदार्थ हैं जिन्हें ‘ लव पिल ’ के नाम से जाना जाता है।

मादक पदार्थ तस्कर मार्केटिंग के लिहाज से अकसर अलग – अलग आकार और रंग में टैबलेट बनाते है ताकि उनका प्रयोग करने वाले लोगों की दिलचस्पी बनी रहे।

इंडियाना पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।

एपी अर्पणा नरेश नरेश 0207 1501 पेरू

Related posts

Translate »