अर्थ हिंदी न्यूज़ 

एस्कॉर्ट्स की ट्रैक्टर बिक्री जून में 73% बढ़ी

नयी दिल्ली , दो जुलाई: कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी (ईएएम) ने इस वर्ष जून में कुल 9,983 ट्रैक्टर बेचे। यह पिछले वर्ष जून में 5,776 इकाई की उसकी बिक्री से 72.8 प्रतिशत अधिक है।

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि घरेलू बाजार में उसने 9,758 ट्रैक्टरों की बिक्री की , जो कि पिछले वर्ष की इसकी अवधि की बिक्री 5,669 इकाई से 72.1 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का निर्यात दोगुना होकर पिछले वर्ष जून में 107 ट्रैक्टर से बढ़कर इस वर्ष जून में 225 इकाई रहा।

Related posts

Translate »