खेल हिंदी न्यूज़ 

दक्षिण कोरिया के बास्केटबाल खिलाड़ी उत्तर कोरिया पहुंचे

प्योंगयांग , तीन जुलाई : दक्षिण कोरिया बास्केटबाल टीम के खिलाड़ी और अधिकारी आज उत्तर कोरिया पहुंचे जहां दोनों देशों की पुरुष और महिला टीमों के बीच बुधवार और गुरूवार को मैच खेले जाएंगे।

 

लगभग 50 खिलाड़ी सेना के दो विमानों से यहां पहुंचे। दक्षिण कोरियाई दल की अगुवाई एकीकरण मंत्री चो म्योंग – ग्योन कर रहे हैं जिसमें खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के अलावा 20 सरकारी अधिकारी और 12 से ज्यादा पत्रकार शामिल हैं। उत्तर कोरिया के उप खेल मंत्री ने दक्षिण कोरियाई दल का स्वागत किया।

 

दक्षिण कोरिया की पुरुष और महिला टीमों के बुधवार और गुरूवार को उत्तर कोरियाई टीमों के खिलाफ चार मैच खेलने की संभावना है।

 

अभी यह साफ नहीं है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन इन मैचों के दौरान मौजूद रहेंगे या नहीं।

 

हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई शिखर बैठक में इस टूर्नामेंट के आयोजन पर सहमति बनी थी।

एपी आनन्द सुधीर सुधीर 0307 1604 प्योंगयांग

Related posts

Translate »