एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

‘संजू’ रणबीर कपूर और संजय दत्त ने मीडिया पर यूं उतारा गुस्सा, बोले- बाबा बोलता है बस हो गया…

‘संजू’ रणबीर कपूर और संजय दत्त ने मीडिया पर कुछ इस कदर गुस्सा उतारा है कि ऐसा लगता है संजय दत्त की जिंदगी में सबसे बड़ा खलनायक मीडिया ही है. राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ का गाना ‘बाबा बोलता है बस हो गया…’ में रणबीर कपूर और संजय दत्त की जुगलबंदी नजर आ रही है और दोनों ही मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं. रियल लाइफ संजय दत्त और रील लाइफ संजय दत्त दोनों का इस गाने में यह मानना है कि मीडिया कुछ भी छाप देता है, और उसे सूत्रों के हवाले से बता देता है. ‘संजू’ फिल्म का ये गाना फिल्म खत्म होने पर आता है. यानी संजय दत्त की जिंदगी का सबसे बड़ा विलेन मीडिया हुआ. रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ के सॉन्ग ‘बाबा बोलता है बस हो गया…’ को यूट्यूब पर अभी तक 54 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने में संजय दत्त और रणबीर कपूर नाच रहे हैं. जिस कमरे में गाने को शूट किया गया है, उसकी दीवारों पर अखबार चिपका हुआ है. एक तरह से ये पूरा सॉन्ग ही मीडिया को निशाना बनाकर तैयार किया गया है. संजय दत्त की लाइफ पर बनी रणबीर की ‘संजू’ लोगों का दिल जीत लिया है. सिर्फ 3 दिन के भीतर 120 करोड़ रुपए की कमाई करके बॉलीवुड हिस्ट्री में अपना नाम दर्ज करने वाली फिल्म ‘संजू’ ने कई रिकॉर्ड बना लिए हैं. चौथे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके कलेक्शन 150 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुकी है. ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म

Related posts

Leave a Comment

Translate »