राष्ट्रीय विदेश हिंदी न्यूज़ 

पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय लड़का सम्मानित

दुबई , चार जुलाई : दुबई में भारतीय मूल के एक 10 वर्षीय बच्चे को पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया है।

‘ खलीज टाइम्स ’ की एक खबर के अनुसार फैज मोहम्मद को नगर पालिका के युवा ‘ स्थिरता राजदूत ’ के तौर पर सम्मानित किया गया है।

फैज ने पर्यावरण के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए ईद पर मिले 150 दिरहम से 130 पुन : इस्तेमाल किए जाने वाले बैग खरीदे और उन्हें किराने के समान की दुकानों पर बांटा।

खबर के अनुसार प्लास्टि बैगों को डिलिवरी में बर्बाद होता देख , मोहम्मद ने हाथ से सजाए दोबारा इस्तेमाल किए जाने योग्य बैगों को अल करामा के आसपास कि राने की दुकानों पर बांटा।

इस पहल की शुरुआत वर्ष 2013 में की गई। इसका लक्ष्य छात्रों को विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर व्याख्यान एवं कार्यशालाओं का संचालन करने के लिए प्रशिक्षित करना है।

Related posts

Translate »