अर्थ हिंदी न्यूज़ 

बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 83 और निफ्टी 22 अंक ऊपर बंद

मुंबई: 

देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 83 अंक ऊपर 35,657 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 22 अंक ऊपर 10,772 पर बंद हुआ. आज हिंदुस्तान पेट्रोलियम सबसे तेज बंद हुआ. इसके शेयर 4.54 प्रतिशत ऊपर बंद हुए.

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच अधिकांश समूहों में लिवाली होने से सेंसेक्स 42 अंक की गिरावट में खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाने में कामयाब रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.29 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की मजबूती लेकर शुरुआती कारोबार में 35,690.84 अंक पर रहा.

पिछले दिवस यह 70.85 अंक कमजोर रहा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 33.65 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त लेकर 10,783.40 अंक पर रहा. कारोबारियों के मुताबिक विदेशी बाजारों में मिश्रित रुख तथा ताजा लिवाली के कारण निवेशकों में भरोसा लौटा. एफएमसीजी को छोड़ सारे समूहों के शेयर सकारात्मक रहे. विदेशी स्तर पर एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.67 प्रतिशत की बढ़त में रहा. हांग कांग का हैंग सेंग 0.30 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.68 प्रतिशत की गिरावट में रहे. अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज कल 0.75 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ था.

Related posts

Leave a Comment

Translate »