एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Sonali Bendre: कैंसर के इलाज के लिए सोनाली बेंद्रे को कटवाने पड़े बाल, इमोशनल वीडियो किया पोस्ट…

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)मेटास्टेटिक कैंसर (Metastatic Cancer) से पीड़ित हैं, और इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. सोनाली बेंद्रे ने खुद के कैंसर से पीड़ित होने की खबर इंस्टाग्राम पर दी थी. अब सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे कैंसर के इलाज के लिए अपने बाल कटवाती नजर आ रही हैं, और इस वीडियो के साथ उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है. सोनाली बेंद्रे ने अपनी इस पोस्ट में इजाबेल अलेंदे का कोट शेयर किया है. सोनाली बेंद्रे ने अपनी पोस्ट में लिखा हैः मेरी पसंदीदा लेखिका इजाबेल अलेंदे के शब्दों में कहें तो “हमें तब तक इस बात का पता नहीं होता कि हम कितना मजबूत हैं जब तक हमें अपनी इस छिपी हुई ताकत का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर न कर दिया जाए. त्रासदी, युद्ध, जरूरत के समय लोग बहुत ही अनोखे काम कर जाते हैं. मनुष्य में जूझने और दोबारा खड़े होने की अद्भुत क्षमता है.” पिछले कुछ दिनों में मुझे जो प्यार मिला है वह वाकई कमाल है…मैं उन लोगों की तहेदिल से आभारी हूं जिन्होंने कैंसर से जूझने की अपनी कहानियां भेजी हैं. आपकी कहानियों ने मुझे ताकत और साहस दिया, और सबसे बड़ी बात यह कि मुझे इस बात की जानकारी दी कि मैं अकेली नहीं हूं. हर दिन कोई न कोई चुनौती पेश करता है और जीत भी देता है, मैं अब हर दिन को जी रही हूं. मैं बस सकारात्म नजरिया बनाए रखने की कोशिश कर रही हूं. अपने सफर को साझा करने भी इस प्रक्रिया का एक हिस्सा है…मैं उम्मीद करती हूं कि यह आपको इस बात को याद दिलाएगा कि सब कुछ खोया नहीं है

Related posts

Leave a Comment

Translate »