राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

पीडीपी ने यासिर रेशी को जिला अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया

श्रीनगर , 12 जुलाई: पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आज कहा कि उसने बांदीपुरा जिला अध्यक्ष के पद से विधान परिषद सदस्य यासिर रेशी को बर्खास्त कर दिया है।

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और पीपीडी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की सार्वजनिक तौर पर अलोचना करने वाले नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीडीपी ने एक बयान में कहा कि पार्टी के बारामूला जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद कार अगली व्यवस्था होने तक बांदीपुरा जिले में पार्टी के मामलों को देखेंगे।

विधान परिषद सदस्य रेशी पीडीपी के उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने पिछले महीने पीडीपी – भाजपा सरकार गिरने के बाद पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी।

रेशी ने मुफ्ती पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया था और जम्मू कश्मीर में सत्ता में दो परिवारों के रहने की व्यवस्था बदलने की मांग की थी। रेशी ने मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवारों का हवाला दिया था जिन्होंने अधिकतर समय राज्य पर शासन किया है।

Related posts

Translate »