विदेश हिंदी न्यूज़ 

अफगानिस्तान में भूस्खलन से 10 मरे, कई मकान नष्ट : अधिकारी

काबुल, 12 जुलाई : अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी हिस्से में बर्फ पिघलने की वजह से हुए भूस्खलन के कारण कम से कम दस लोगों की जान चली गई और कई मकान नष्ट हो गए।

आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पंजशीर में स्थित एक पहाड़ी झील उफान पर है और इस वजह से पेशगोर गांव में भूस्खलन हुआ।

काबुल के उत्तर में स्थित पंजशीर प्रांत बर्फ से ढकी पर्वतीय चोटियों के लिए जाना जाता है।

मोहम्मदी ने बताया कि ग्रामीण फावड़ों और अन्य औजारों से मलबे को हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं। गांव में बचाव दल भी तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हम लोगों की मदद के लिए सबकुछ उपलब्ध करा रहे हैं। कुछ लोग लापता हैं।

नाटो शिखर सम्मेलन के सिलसिले में ब्रसेल्स गए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख जताया।

उन्होंने एक बयान में कहा कि भूस्खलन में कई लोगों की जान गई है।

गनी ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Translate »