निक जोनास के साथ रिलेशन पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बयान, बोलीं- हम एक-दूसरे को.
अमेरिकन सिंगर निक जोनास जब प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत आए थे तो दोनों के बीच एक तरह से संबंधों की पुष्टि हुई थी लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वे अब भी एक-दूसरे को जानने का प्रयास कर रहे हैं. एक हफ्ते के भारत प्रवास के दौरान प्रियंका ने निक का परिचय अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने दोस्तों से कराया था. पैतीस वर्षीय अभिनेत्री ने ‘पीपुल’ मैगजीन से कहा , ”हम एक-दूसरे को समझने में लगे हुए हैं और मेरा मानना है कि यह उनके लिए शानदार अनुभव है. उन्होंने ऐसा ही कहा. मेरा मानना है कि वास्तव में वह इसका आनंद उठा रहे हैं. यह काफी अच्छा था. उन्होंने अच्छा समय व्यतीत किया.”प्रियंका के कहा कि कुछ लोगों के लिए दूसरे महत्वपूर्ण लोगों के साथ पहली बार यात्रा करना संबंधों में मील का पत्थर होता है लेकिन उनके लिए यह सामान्य बात है. प्रियंका ने बताया, ”मेरे लिए पूरी जिंदगी यात्रा है. मैं हर दो हफ्ते में एक अलग विमान से यात्रा करती हूं. मेरा परिवार यात्रा करता है, मेरे दोस्त मेरे साथ यात्रा करते हैं. मेरे शब्दों में यह बड़ी बात नहीं है. यह मेरे लिए सामान्य है.”बता दें, पूर्व विश्व सुंदरी ने हॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई. हॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर बतौर गायिका शुरू किया और इसके बाद अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाई.

