न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

ग्रेटर नोएडा : स्विमिंग सिखाते समय 4 साल की छात्रा से रेप, आरोपी कोच गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर स्थित स्कूल में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ दो दिन पहले हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को स्विमिंग सिखाते समय उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था. सूरजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल में पढ़ने वाली 4 वर्षीय बच्ची के साथ गुरुवार शाम स्कूल में स्विमिंग की कोचिंग देने वाले चंडीदास ने स्विमिंग सिखाते समय कथित रूप से बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि छात्रा ने घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी. उसके घरवालों ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट शुक्रवार रात को छात्रा के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई.

Related posts

Leave a Comment

Translate »