पुतिन से अहम सम्मेलन के लिए फिनलैंड पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति
हेलसिंकी , 15 जुलाई : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक बार फिर मिलने के लिए बेकरार हैं और फिनलैंड की राजधानी में आयोजित होने वाले द्विपक्षीय सम्मेलन में वह सिंगापुर के शानदार अनुभव को फिर से जीना चाहते हैं।
ट्रंप ने पिछले महीने सिंगापुर में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से ऐतिहासिक मुलाकात की थी।
दोनों राष्ट्रपति के विशाल राजनीतिक कद के कारण इस पूरे कार्यक्रम पर मीडिया की पैनी निगाहें हैं।

