विदेश हिंदी न्यूज़ 

रूसी मीडिया ने पुतिन के साथ बैठक से पहले ट्रंप की तारीफ की

मॉस्को , 16 जुलाई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही अपने देश के पत्रकारों के प्रशंसक ना हों , रूस में उनके लिए स्थिति उलट है । उन्हें आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी शिखर वार्ता से पहले स्थानीय मीडिया में की जा रही अपनी तारीफों से काफी खुशी हो रही होगी।

 

गौरतलब है कि ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति आज फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में एक शिखर वार्ता करेंगे।

 

रूस के टीवी नेटवर्क , वेबसाइट और अखबारों में ट्रंप को लेकर एक समान बात की जा रही है कि वह एक अपरंपरागत नेता हैं जिन्हें उनके ही देश के लोग अनुचित रूप से निशाना बना रहे हैं।

 

‘ कोम्सोमोलस्काया प्रावदा ’ अखबार ने अमेरिका में ट्रंप के ‘‘ रूस सरकार के साथ पुरानी साठगांठ ’’ की जांच को खारिज करते हुए कहा कि ट्रंप अपने देश के प्रबुद्ध वर्ग एवं मीडिया के विरोध के बावजूद पुतिन से मिल रहे हैं जो काबिले तारीफ है।

 

रविवार की रात आने वाले टॉक शो ‘ वेचेर ’ या ‘ इवनिंग ’ पर चर्चा में हिस्सा लेने वाले लोगों ने कहा कि पुतिन खासकर फीफा विश्व कप का सफल आयोजन करने के बाद आज हेलसिंकी में शिखर वार्ता में एक बेहद मजबूत हस्ती के रूप में शामिल होंगे।

 

उन्होंने साथ ही ट्रंप से सहानुभूति जताते हुए उन्हें घरेलू राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहा नेता बताया।

 

रूस के सरकारी चैनल ‘ चैनल वन ’ ने कहा कि ट्रंप की ब्रिटेन में बैठक और पिछले हफ्ते नाटो के शिखर सम्मेलन में विवादित मौजूदगी आज की शिखर वार्ता के आगे फीके हैं।

 

चैनल ने कहा , ‘‘ आखिरकार वह हेलसिंकी पहुंचने के लिए ही ब्रसेल्स (नाटो के लिए) और लंदन होकर आए। ’’

 

Related posts

Translate »