एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Dhadak से डेब्यू करने जा रहीं अक्षय कुमार के अजीबोगरीब मूंछ का उड़ा मजाक, फैन्स बोले- एकदम जेठालाल’

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में वह अपने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है. इस फिल्म में वह हॉकी कोच का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनका लुक बेहद ही अलग अंदाज में दिखाई देगा. अक्षय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी फनी लुक में दिखे. अक्षय की मूंछ बिल्कुल चार्ली चैपलिन जैसी दिखाई दे रही हैं. इस फनी मूंछ की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें अलग-अलग तरह के नाम दे हैं. किसी ने उन्हें टीवी के मशहूर किरदार ‘जेठालाल’ कहा तो किसी ने ‘तीस-मार-खां’ का टैग दिया. ‘गोल्ड’ फिल्म एक हॉकी खिलाड़ी के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसने स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल करके भारत का नाम गर्व से ऊपर किया था. इस फिल्म में भारत के लिए पहला गोल्ड का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की यात्रा को दर्शाया गया है. ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद जच रहे हैं. ‘गोल्ड’ के जरिए देश के लिए पहला गोल्ड जीतने का सपना देखने वाली टीम की यात्रा को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा. 1936 में शुरू हुई इस यात्रा को जीत मुकम्मल करने के लिए 12 साल का लंबा वक्त लगा था. मालूम हो कि, भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था.  .

Related posts

Leave a Comment

Translate »