चयन पात्रता में नरमी के खेल मंत्रालय के प्रस्ताव पर चर्चा हेतु आईओए की बैठक होगी
पदक की बेहतर संभावना के लिए एशियाई खेलों के चयन मानक में राहत देने के खेल मंत्रालय के आग्रह के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भविष्य की कार्रवाई के लिए कल अपनी कोर और विधि समिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है।खेल मंत्रालय ने कल आईओए से अपील की थी कि ‘खेलों और खिलाड़ियों के हित में’ विशिष्ट मामलों में चयन पात्रता में छूट दी जाए। इससे पहले एशियाई खेलों के लिए जगह बनाने में नाकाम करने के बाद विभिन्न खिलाड़ियों और टीमों ने चिंता जताई थी।आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा था कि एशियाई खेलों में पदक जीतने या शीर्ष चार में रहने की संभावना होने पर खिलाड़ियों या टीमों को मंजूरी दी जा सकती है।
इस पत्र के बाद आईओए अजीब स्थिति में फंस गया है और ओलंपिक संस्था ने खेल मंत्रालय को जवाब देने से पहले इस मामले पर अपनी कोर और विधि समिति के साथ चर्चा करने का फैसला किया है।आईओए महासचिव राजीव मेहता ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने इस मुद्दे पर चर्चा और मंत्रालय के प्रस्ताव पर आगे बढ़ने को लेकर चर्चा के लिए अपनी कोर समिति और विधि समिति की कल सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में आईओए अध्यक्ष (बत्रा) और तैयारी पैनल के अध्यक्ष (ललित भनोट) भी हिस्सा लेंगे। हमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करनी होगी और देखना होगा कि क्या किया जा सकता है।’’ आईओए अधिकारी ने हालांकि स्वीकार किया कि एशियाई खेलों के आयोजकों को विलंब से खिलाड़ियों को जगह देने के लिए मनाना आसान नहीं होगा क्योंकि खिलाड़ियों का नाम भेजने की अंतिम तिथि 30 जून थी।उन्होंने कहा, ‘‘हमें मंत्रालय के प्रस्ताव पर फैसला

