मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से की मुलाकात
जोहानिसबर्ग , 27 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां ब्रिक्स सम्मेलन से इतर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात की और उनके इस पद पर दोबारा निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।
इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और अर्जेंटीना तथा अंगोला के राष्ट्रपतियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया , ‘‘… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन 2018 से इतर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन से मुलाकात की। ’’
उन्होंने बताया , ‘‘ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति एर्दोगन के दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी। ’’
गौरतलब है कि 64 वर्षीय एर्दोगन राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जून में और पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हुए थे।
कुमार ने तुर्की के राष्ट्रपति के साथ मोदी की दो तस्वीरें भी साझा की।

