एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

बाहुबली की एक्ट्रेस ने शादी की खबरों से मजबूर होकर किया ये काम, विराट कोहली से दोस्ती की भी उड़ी थी अफवाह

बाहुबली फिल्म में अवंतिका का किरदार निभा चुकीं तमन्ना भाटिया की शादी की खबरें इन दिनों चारों ओर फैली हुई हैं. साउथ इंटस्ट्री की इस सनसनी की शादी को लेकर तरह-तरह की बातें आ रही हैं. अब खबर आई है कि तमन्ना एक अमेरिकी डॉक्टर से शादी करने जा रही हैं. इससे पहले 2012 में खबरें आई थीं कि क्रिकेटर विराट कोहली से उनका अफेयर चल रहा है. 2017 में उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से भी जोड़ा गया था. आखिरकार इन सारी अफवाहों से तंग आकर तमन्ना भाटिया को मजबूरी में ये काम करना पड़ा है. तमन्ना का फोन लगातार बज रहा है, और आखिर में उन्हें सारा मामला साफ करने का फैसला किया. तमन्ना ने कहा है, “एक दिन किसी क्रिकेटर से मेरा नाम जोड़ा जाता है, फिर एक एक्टर से और अब डॉक्टर से. इन अफवाहों को सुनकर ऐसा लगता है कि पति ढूंढने के लिए मरी जा रही हूं. किसी को प्यार करना मुझे पसंद है, लेकिन अफवाहें उड़ाना ठीक नहीं है और वह भी मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर. तमन्ना ने आगे कहा, मैं सिंगल हूं, खुश हूं और मेरे माता-पिता मेरे लिए पति नहीं ढूंढ रहे हैं. इस समय मैं सिर्फ अपने काम से इश्क कर रही हूं. जब मैं सिर्फ शूटिंग के अलावा कुछ नहीं कर रही हूं, ऐसे में ये अफवाहें कहां से आ रही हैं. ये गलत है. जब भी मैं कुछ ऐसा करूगीं सबको बता दूंगी. मेरी शादी की सारी अफवाहें एकदम गलत हैं

Related posts

Leave a Comment

Translate »