खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत vs एसेक्सर: अभ्याीस मैच ड्रॉ लेकिन इन तीन बातों ने बढ़ाई कप्ताकन विराट कोहली की चिंता

भारतीय टीम का एसेक्‍स के साथ तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच यहां ड्रॉ समाप्‍त हुआ. यह मैच आगामी एक अगस्‍त से इंग्‍लैंड के खिलाफ प्रारंभ होने जा रहे पहले टेस्‍ट के पूर्व टीम इंडिया के लिए कुछ चिंता बढ़ा गया. मैच में बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन व चेतेश्‍वर पुजारा की दोनों पारियों में नाकामी और गेंदबाजों का कमजोर प्रदर्शन विराट कोहली ब्रिगेड के लिए चिंता का सबब बन रहा है. धवन तो दोनों पारियों में खाता खोले बिना आउट हुए. पहली पारी में वे केवल एक और दूसरी पारी में तीन गेंद खेल पाए. पहले क्रम पर बैटिंग के लिए आने वाले पुजारा ने भी निराश किया.पहली पारी में उन्‍होंने एक और दूसरी पारी में 23 रन बनाए. टेस्‍ट के पूर्व बल्‍लेबाजी के अच्‍छे अभ्‍यास का मौका इन दोनों बल्‍लेबाजों ने गंवा दिया. इसी तरह भारतीय गेंदबाजों ने भी एसेक्‍स को पहली पारी में 8 विकेट पर 359 रन (पारी घोषित) का सम्‍मानजनक स्‍कोर बनाने का मौका दे दिया. पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम को इस बारे में काफी सोच विचार करना होगा. भारतीय टीम ने पहली पारी में 395 रन बनाकर अच्छा बल्लेबाजी अभ्यास किया था, लेकिन वह काउंटी टीम को 94 ओवर में समेटने में असफल रही. एसेक्स ने पहली पारी आठ विकेट पर 359 रन पर घोषित करने से पहले भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए खासा परेशान किया. एसेक्स के लिये पॉल वाल्टर (75), माइकल पेपर (68) और कप्तान टाम वेस्ले (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. दिन का खेल बारिश के कारण निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले ही समाप्त कर दिया गया. भारत ने अंतिम दिन दूसरी पारी में दो विकेट पर 89 रन बनाए थे. कप्तान विराट कोहली ने तेज गर्मी के बावजूद स्पिनरों से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई.

 

Related posts

Leave a Comment

Translate »