एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

सलमान खान नहीं, इस सुपरस्टार की फैन हैं ये बुजुर्ग महिला, बोलीं- आप बुरा न मानिए…

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं. गेम शो ‘दस का दम (Dus Ka Dum)’ के जरिए सुपरस्टार वीकएंड पर दर्शकों का फुलटू मनोरंजन कर रहे हैं. रविवार रात प्रसारित होने वाले एपिसोड में सलमान खान के साथ बी-टाउन के ‘फन्ने खां’ यानी सुपरस्टार अनिल कपूर नजर आएंगे. शो का प्रोमो सलमान ने फेसबुक पर जारी किया है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी. दरअसल, इस प्रोमो में ऑडियंस सीट पर बैठीं एक बुजुर्ग महिला कहती हैं कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं. दिलचस्प यह है कि वह सलमान की नहीं बल्कि अनिल कपूर की फैन होती हैं. और अनिल कपूर के साथ ही डांस करने की इच्छा जाहिर करती हैं. बेशक यह सुनकर सलमान खान के दिल को धक्का लगा होगा. ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि आप प्रोमो देखकर इसका अंदाजा लगा सकते हैं. प्रोमो में वह न सिर्फ अनिल के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं, बल्कि उनके गालों पर किस भी करती हैं. ऐसा करने के बाद वह सलमान की ओर देखकर कहती हैं- आप बुरा मत मानिए… बता दें, अनिल कपूर ‘फन्ने खां’ के प्रमोशन के लिए अकेले नहीं बल्कि अपनी 20 वर्षीय ऑनस्क्रीन बेटी पीहू सांड के साथ नजर आएंगे. अनिल कपूर ‘फन्ने खान’ में पीहू सांड के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जहां पीहू को बॉडी शेमिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. 3 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम किरदार में होंगे.

Related posts

Leave a Comment

Translate »