पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सेहत बिगड़ने के बाद रविवार को अस्थायी (केयरटेकर) सरकार के आदेश पर उन्हें देश के शीर्ष अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शरीफ ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में रविवार की शाम को भर्ती कराया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है. तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ (68) और उनकी बेटी मरियम (44) रावलपिंडी की अडियाला जेल में क्रमश: 10 और सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं. लंदन में चार आलीशान फ्लैटों की मिल्कियत से जुड़े मामले में एक जवाबदेही अदालत ने छह जुलाई को उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया था.शरीफ को अस्पताल भेजने का फैसला पंजाब सरकार ने लिया क्योंकि अडियाला जेल उसके प्रशासनिक नियंत्रण में है. डॉक्टरों की एक टीम ने सिफारिश की थी कि शरीफ को उचित चिकित्सा एवं देखभाल की जरुरत है क्योंकि उनके दोनों बाहों में तेज दर्द था जो संभवत: पर्याप्त रक्तसंचार की कमी की वजह से था. पंजाब के गृहमंत्री शौकत जावेद ने सरकारी पीटीवी से कहा कि इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम के बाद शरीफ को अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय किया गया है.पीआईएमएस के प्रवक्ता वसीम ख्वाजा ने कहा कि शरीफ अस्पताल के ह्रदय रोग केंद्र में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है.जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, शरीफ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी,

