भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने की इस ‘बड़े रिकॉर्ड’ की बराबरी
भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वेस्टर्न स्टोर्म और लोबोरो लाइटनिंग के बीच किया सुपर लीग के मैच के दौरान महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक के रिकार्ड की बराबरी कर ली. मंधाना ने न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन के रिकार्ड की बराबरी की जिसने भारत के खिलाफ 2015 में यह रिकॉर्ड बनाया था. मंधाना ने 19 गेंद में 52 रन बनाए और उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और पांच चौके जड़े. मंधाना की टीम वेस्टर्न स्टोर्म ने छह ओवर में दो विकेट पर 85 रन बनाए थे. लेकिन स्टोर्म ने लाइटनिंग को बिना किसी नुकसान के 67 रन पर रोक दिया. पराजित टीम की ओर से डेवाइन ने 46 रन बनाए. स्थानीय मीडिया और खिलाड़ियों के बीच स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड के ही चर्चा रही. मंधाना ने रशेल प्रीस्ट के पहले ओवर में नौ रन बनाकर शुरूआत की. इसके बाद डेवाइन को अगले ओवर में छक्का लगाया. फिर लांग आफ पर जेनी गन को चौका जड़ा. और कुछ ही देर में किसी को पता ही नहीं चला कि कब स्मृति ने सोफी डेवाइन के सबसे तेज पचासे के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वैसे इससे पहले भी इसी केएसएल टूर्नामेंट में स्मृति यार्कशायर डायमंड्स के खिलाफ खेले अपने पहली मैच में सबसे तेज पचासा जड़ने के नजदीक आ गई थीं. तब स्मृति ने 20 गेंदों पर 48 रन बनाए थे. इसके अलावा साल की शुरुआत में ही मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों में 50 रन बनाए थे. तब उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड सुधारा था. स्मृति ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच से कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों पर 50 रन बनाए थे. बहरहाल, महिला क्रिकेट के इतिहास में सोफी डिवाइन ने भारत के खिलाफ 2015 में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशथक जड़ा था.

