राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

लोकसभा में उठा ट्राई अध्यक्ष के ‘आधार चैलेंज’ का मुद्दा, बैकिंग व्यवस्था को पुख्ता बनाने की मांग

लोकसभा में उठा ट्राई अध्यक्ष के ‘आधार चैलेंज’ का मुद्दा, बैकिंग व्यवस्था को पुख्ता बनाने की मांग नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के नेता के सी वेणुगोपाल ने ट्राई अध्यक्ष के ‘आधार चैलेंज’ से जुड़े मुद्दे को आज लोकसभा में उठाया और कहा कि सरकार बैंकिंग जालसाजी रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए।शून्य काल के दौरान इस विषय को उठाते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि ट्राई अध्यक्ष ने आधार से जुड़ा चैलेंज दिया था और खबर है कि हैकरों ने उनका बैंकिंग ब्यौरा हैक कर लिया है। यह निजता में सेंध लगने का मामला है।उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि वित्तीय प्रणाली सुरक्षित नहीं है। लोगों के वित्तीय जालसाजी के चपेट में आने का खतरा है। कांग्रेस सदस्य ने कहा कि सरकार लोगों को वित्तीय जालसाजी से सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाए। कांग्रेस के ही रघु वर्मा ने अजमेर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर के जलाशय में नाले-नालियों का कचरा जाने और आसपास के इलाकों में अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के स्तर पर चलाई जा रही विकास परियोजना में भ्रष्टाचार हो रहा है।
भाजपा के रमेश पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में जड़ी-बूटी की पैदावार को बढ़ाने और निर्यात को गति देने के लिए सरकार को आर्थिक सहायता करना चाहिए।कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार जो बता रही है वो अधूरा सत्य है। ओआरओपी के प्रारूप में जो खामियां है उनको दुरुस्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस के रवनीत सिंह ने कहा कि अगले साल गुरुनानक की 550वीं जयंती के भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार पंजाब सरकार को 2145 करोड़ रुपये जारी करे।

Related posts

Translate »