खेल हिंदी न्यूज़ 

भुल्लर पांचवें स्थान पर , संधू ने भी कट में प्रवेश किया

नाटाडोला बे, तीन अगस्त : भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर खराब शुरूआत से उबरते हुए तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ फीजी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर हैं ।

 

भुल्लर शीर्ष पर काबिज न्यूजीलैंड के बेन कैंपबेल से छह शाट पीछे हैं जिन्होंने 67 और 66 का स्कोर किया ।

भारत के अजितेश संधू भी कट में प्रवेश करने में कामयाब रहे जबकि शिव कपूर और चिराग कुमार चूक गए ।

Related posts

Translate »