अर्थ हिंदी न्यूज़ 

फुटकर कारोबारियों की मांग से मूंगफली तेल कीमतों में तेजी

फुटकर कारोबारियों की साधारण मांग के कारण आम तौर पर स्थिर दिल्ली थोक तेल-तिलहन बाजार में आज मूंगफली तेल की कीमत में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई।
हालांकि, सीमित सौदों के बीच अन्य खाद्य एवं अखाद्य तेलों की कीमतें एक सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद लगभग पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के मुकाबले फुटकर कारोबारियों की मामूली मांग के कारण मूंगफली तेल की कीमत में तेजी आई।
राष्ट्रीय राजधानी में मूंगफली मिल डिलीवरी (गुजरात) तेल की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 9,200 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुई।आज के बंद भाव (रुपये- प्रति क्विन्टल) इस प्रकार रहे…
तिलहन: सरसों बीज 2,950- 3,050 और मूंगफली दाना 2,150- 2,900, वनस्पति घी (15 लीटर टिन) 800 – 1,000 रुपये।
खाद्य तेल: मूंगफली मिल डिलीवरी :गुजरात: 9,200 रुपये, मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड :प्रतिटिन: 1,770 – 1,870 रुपये, सरसों एक्सपेलर :दादरी: 8,100 रुपये, सरसों पक्की घानी :प्रतिटिन: 1,295-1,340 रुपये, सरसों कच्ची घानी :प्रतिटिन: 1,345-1,445 रुपये, तिल मिल डिलीवरी 10,000 रुपये, सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी :इंदौर: 7,600 रुपये, सोयाबीन देगम :कांडला: 7,200 रुपये, कच्चा पाम तेल :एक्स. कांडला: 5,500 रुपये, बिनौला मिल डिलीवरी :हरियाणा: 7,600 रुपये, पामोलीन :आरबीडी: 6,700 रुपये, पामोलीन :कांडला: 6,750 रुपये और नारियल :प्रतिटिन: 3,100 – 3,150 रुपये।अखाद्य तेल: अलसी 9,600 रुपये, अरंडी 7,800-7,900 रुपये, नीम 5,350 – 5,450 रुपये।

Related posts

Translate »