राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जम्मू-कश्मीर में इस साल अबतक सुरक्षाबलों ने 116 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की कड़ाई का नतीजा दिख रहा है. इस साल अबतक सुरक्षाबलों ने 116 आतंकवादियों को मार गिराया है. जबकि पिछले साल सुरक्षाबलों ने कुल 213 आतंकियों को ढेर किया था. आपको बता दें कि इस आंकड़े से पहले पिछले महीने गृह मंत्रालय ने राज्य में आतंकी घटनाओं से संबंधित एक और आंकड़ा जारी किया था. जिसके मुताबिक जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद से आतंकवादी हिंसा की घटनाओं में काफी गिरावट आई थी. इस दौरान हालांकि पत्थरबाजी की घटनाओं में थोड़ा इजाफा हुआ. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 जून से 15 जुलाई के बीच आतंकवादियों द्वारा किये गए हमलों में कमी आई, जबकि रमजान के महीने के दौरान जब सुरक्षाबलों ने अपना अभियान स्थगित कर रखा था तो इनकी तादाद ज्यादा थी. रमजान के महीने के दौरान सुरक्षा बलों की तरफ से अभियान स्थगित करने की घोषणा की गई थी. 16 मई से रमजान शुरू हुए थे. आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार से भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद 20 जून को यहां राज्यपाल शासन लगाया गया था. दूसरी तरफ, बीते जून में रेल मंत्री मंत्री पीयूष गोयल  ने ट्वीट कर दावा किया था कि  ‘इस्लामिक आतंकवाद’ के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में आतंकी घटनाओं में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है. उन्होंने कहा है कि जहां यूपीए सरकार के शासनकाल में 750 नागरिक आतंकवाद का शिकार बनें, वहीं अब यह संख्या घटकर 4 रह गयी है. गोयल ने ट्विटर पर एक पोस्टर के जरिये आंकड़े भी जारी किये हैं जिसमें नीचे यह भी लिखा है कि इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर-पूर्वी राज्यों को छोड़ शेष भारत के आंकड़े हैं

Related posts

Translate »