खेल हिंदी न्यूज़ 

स्मृति मंधाना ने टी-20 में जड़ा अपना पहला शतक, बना डाला ‘यह रिकॉर्ड’

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana Smashes 60 Ball Century ) ने इंग्लैंड में शुक्रवार को अपने करियर का पहला टी-20 शतक ठोका. मंधाना ने वीमेंस क्रिकेट सुपर लीग (Women’s cricket Super League) मुकाबले में वेस्टर्न स्टार्म के लिए खेलते हुए 68 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 102 रन बनाए और अपनी टीम को आसान जीत दिलाई. लंकाशायर के लिए खेलते हुए हरमनप्रीत कौर इस मैच में खाता भी नहीं खोल सकीं. मंधाना की शानदार शतकीय पारी की बदौलत वेस्टर्न स्टार्म टीम ने लीग के 15वें मैच में लंकाशायर थंडर टीम को सात विकेट से हराया. पहले खेलते हुए लंकाशायर टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 153 रन बनाए. उसकी तरफ से सैदर्थवेट ने बिना आउट हुए 85 रन की पारी खेली. निराशाजनक बात यह रही कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बिना खाता खोले ही रन आउट हो गईं.जवाब में खेलते हुए स्टार्म टीम ने 18.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. स्टार्म की ओर से स्टेफाने टेलर ने नाबाद 33 रन बनाए. इस जीत ने मौजूदा चैम्पियन स्टार्म टीम को लीग तालिका में पहले स्थान पर ला दिया है. वहीं, स्मृति मंधाना का यह वीमेन लीग में लगातार तीसरा मैन ऑफ द मैच जीता, जो लीग के लिहाज से एक रिकॉर्ड है.

Related posts

Translate »