एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

सलमान खान के शो पर डॉक्टर मशहूर गुलाटी ने काटा केक, जश्न में शामिल शाहरुख खान

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 41 साल के हो चुके हैं. 3 अगस्त को उन्होंने अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया. गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकु भाभी जैसे नाम से पॉपुलर हुए सुनील ग्रोवर के लिए यह जन्मदिन काफी खास साबित हुआ. ऐसा इसलिए क्योंकि अभिनेता ने यह खास दिन बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स के साथ सेलिब्रेट किया. हम बात कर रहे हैं, बी-टाउन के मशहूर अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की, जिनकी मौजूदगी में सुनील ग्रोवर ने केक काटा. सलमान खान के गेम शो ‘दस का दम’ के सेट के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सुनील ग्रोवर दोनों सुपरस्टार्स को केक खिलाती नजर आ रहे हैं. बताते चलें कि हाल ही में सुनील ग्रोवर ने सलमान खान की आगामी फिल्म ‘भारत’ में हीरोइन का किरदार निभाने की इच्छा जताई थी. जैसे ही प्रियंका चोपड़ा इस प्रोजेक्ट से बाहर हुई थीं, वैसे ही वीडियो जारी कर सुनील ने कहा कि ‘भारत’ की लीड हीरोइन का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता. टीवी के अलावा जल्द ही सुनील ग्रोवर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाते दिखाई देंगे. सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पटाखा’ 28 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म की कहानी चरण सिंह पाठिक की कहानी है, जो ‘दो बहने’ पर आधारित है. फिल्म की कहानी बड़की और छुटकी की है जो राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं. दोनों हमेशा लड़ती रहती हैं.

Related posts

Translate »