राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मप्र के शिवपुरी, बुनहानपुर जिले मंं दो सड़क हादसों में सात मरे, चार घायल

मध्यप्रदेश में शिवपुरी और बुरहानपुर जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गयेशिवपुरी जिले में हुए हादसे में जिला मुख्यालय से 56 किलोमीटर दूर ग्वालियर-ब्यावरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 पर बदरवास थाना क्षेत्र में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार पहले से दुर्घटनाग्रस्त हो कर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में बीती रात बुरहानपुर में एक ट्राले और बाइक की भिडंत में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई।बदरवास पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान भारत सिंह ठाकुर :55:, विष्णु सेन :47: , रमेश चंद्र :50: और माखनसिंह :42: के तौर पर हुई है। सभी मृतक सिहोर जिले के आष्टा के रहने वाले हैं और शासकीय अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि आष्टा ब्लॉक के आठ अध्यापक अपने ग्रुप के साथ आगरा पिकनिक मनाने गये हुए थे। पिकनिक मनाकर वे टवेरा गाड़ी से वापस आष्टा लौट रहे थे। तभी सुबह बदरवास थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पहले से दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार अध्यापकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।बुरहानपुर जिले में हुए एक अन्य हादसे में रविवार रात को बुरहानपुर शहर से पांच किलोमीटर दूर इच्छापुर-बुरहानपुर रोड पर एक ट्राले व बाइक में भिंड़त से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में तीनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक कमलेश श्रीवास्ताव ने बताया कि हादसे में मरने वालों की

Related posts

Translate »