अर्थ 

सेंसेक्स 468 अंक टूटा, निवेशकों की पूंजी 1.96 लाख करोड़ रुपये घटी

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक टूट गया, जिससे निवेशकों की पूंजी 1.96 लाख करोड़ रुपये घट गई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.65 अंक या 1.22 प्रतिशत के नुकसान से 37,922.17 अंक पर आ गया। यह इसका तीन सप्ताह का निचला स्तर है।

सेंसेक्स में भारी गिरावट के बीच बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 1,96,130.84 करोड़ रुपये घटकर 1,55,43,657 करोड़ रुपये पर आ गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका चीन व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका से बाजार का भरोसा डिगा है। इस आशंका में बाजार टूट गए।

Related posts

Translate »