अर्थ हिंदी न्यूज़ 

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना 100 रुपये चढ़ा, चांदी 150 रुपये मजबूत

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 150 रुपये की बढ़त के साथ 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से सोने में बढ़त दर्ज हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,224.30 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 14.21 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

गिन्नी के भाव 100 रुपये की बढ़त के साथ 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम रहे।

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 150 रुपये मजबूत होकर 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 209 रुपये की बढ़त के साथ 36,309 रुपये प्रति किलोग्राम रहे।

चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपये और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Related posts

Translate »