झूठ बोलकर समझौते का उल्लंघन किया ट्रंप के पूर्व सहयोगी मानाफोर्ट ने : अभियोजक
डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख पॉल मानाफोर्ट ने जांचकर्ताओं को झूठ बोलकर मामले में सहयोग करने के समझौते का उल्लंघन किया। अभियोजकों ने सोमवार को यह बात कही जहां एफबीआई को झूठा बयान देने के मामले में एक और पूर्व सहयोगी की जेल की सजा शुरू हो गयी है।
मानाफोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के प्रचार अभियान और रूस के बीच संभावित साठगांठ के आरोपों में स्पेशल कौंसल रॉबर्ट मूलर की जांच में सहयोग करने के लिए सितंबर में एक करार के तहत सहमति जताई थी।
अभियोजकों ने अदालत की एक फाइलिंग में कहा, ‘‘समझौते पर दस्तखत करने के बाद मानाफोर्ट ने एफबीआई और स्पेशल कौंसल के दफ्तर को विभिन्न विषयों पर झूठ बोलकर संघीय अपराधों को अंजाम दिया, जो समझौते का उल्लंघन है।’’
इसमें कहा गया, ‘‘इस तरह के उल्लंघन के बाद सरकार को समझौते के तहत की गयी प्रतिबद्धताओं का पालन करने से छूट मिल जाती है।’’ एएफपी वैभव दिलीप दिलीप 2711 1028 वाशिंगटन

