सोमवीर के साथ 13 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधेगी विनेश
राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट 13 दिसंबर को पहलवान सोमवीर राठी के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी।
विनेश ने जींद के रहने वाले सोमवीर के साथ इस साल अगस्त में एशियाई खेलों से लौटने के बाद हवाई अड्डे पर सगाई की थी।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी भरा होगा, जिसमें परिवारके लोग और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे।
विनेश और सोमवीर दोनों रेलवे में नौकरी करते हैं। सोमवीर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

