नववर्ष 2019: सिडनी, हांगकांग में नये साल का जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी
सिडनी, एक जनवरी : नववर्ष का स्वागत करते हुये सिडनी और हांगकांग में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और 2019 आते ही सभी नए साल के जश्न में डूब गये। दुनियाभर में नये साल का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में लोगों ने खूब आतिशबाजी की। सिडनी में इस बार सबसे अधिक आतिशबाजी हुई। पूरा शहर रोशनी से सराबोर हो गया। आसमान 12 मिनट तक रोशनी से जगमगाता रहा। इसके लिए विशेष लाइट इफेक्ट्स का प्रयोग किया गया। उस पल का आनंद लेने के लिए 15 लाख से अधिक लोग हार्बर ब्रिज और पार्कों में जमा हुये थे।
2019 में स्वदेशी

