ओमान को हराकर ईरान एशिया कप क्वार्टर फाइनल में
पिछले चैम्पियन ईरान ने ओमान को 2 . 0 से हराकर एशिया कप फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
ईरान के लिये अलीरजा जहांबख्श और अशकान देजागाह ने गोल दागे । वहीं गोलकीपर अलीरजा बेरानवांड ने पहले मिनट में पेनल्टी बचाकर ओमान को खाता खोलने का मौका नहीं दिया । उन्होंने पिछले साल विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पेनल्टी भी इसी तरह बचाई थी ।
ईरान का सामना अब चीन से होगा ।
इससे पहले वियतनाम ने भी जोर्डन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई । चीन ने थाईलैंड को 2 . 1 से हराया ।

