विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका में धूमधाम के साथ मनाया गया भारतीय गणतंत्र दिवस

अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों ने बड़ी संख्या में वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के सामने 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर पूरे हर्षोल्लास के साथ इस पावन दिन का जश्न मनाया।

अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारतीय दूतावास के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस दौरान उपस्थित लोगों के समक्ष अपने संक्षिप्त संबोधन में, श्रृंगला ने दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने के लिए अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन को भी पढ़ा।

इसके अलावा न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, शिकागो, अटलांटा और सैन फ्रांसिस्को समेत अमेरिका में कई अन्य भारतीय राजनयिक मिशनों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Related posts

Translate »