कोलारोव, फाजियो के गोल से रोमा चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब
डिफेंडर एलेक्सांद्र कोलारोव और फेडेरिको फाजियो के दूसरे हाफ में दागे गोलों की मदद से रोमा ने सोमवार को कड़े मुकाबले में बोलोना को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ाए।
कोलारोव ने 55वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जबकि फाजियो ने 73वें मिनट में दूसरा गोल दागा।
बोलोना की ओर से एकमात्र गोल 84वें मिनट में निकोला सेनसोन ने किया।
इस जीत से रोमा के 24 मैचों में 41 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान से सिर्फ एक अंक पीछे है। मिलान के 24 मैचों में 42 अंक हैं।

