विदेश हिंदी न्यूज़ 

कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर बोलिविया पहुंचे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोलिविया की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। कूटनीतिक संबंध स्थापित होने के बाद से लातिन अमेरिकी देश की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट कर बताया कि कोविंद के यहां वीरू वीरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर बोलिविया के राष्ट्रपति इवो मोराल्स और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस यात्रा के दौरान कोविंद बोलिविया के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

वह भारत-बोलिविया व्यापार बैठक में भाग लेंगे, विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।

राष्ट्रपति 30 मार्च को चिली जाएंगे जहां वह चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा के साथ सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

राष्ट्रपति व्यापार, निवेश और नवोन्मेष ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए तीन देशों की यात्रा पर हैं।

वह 25 से 28 मार्च तक क्रोएशिया में थे।

Related posts

Translate »