नीयत और नीति से ही आगे बढ़ता है- युवा दिग्विजय सिंह चौटाला ।
- : नीयत और नीति से ही आगे बढ़ता है- युवा दिग्विजय सिंह चौटाला । इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज सेक्टर 8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में इनसो एवं जजपा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली एवं आगामी 5 अगस्त को हिसार में मनाए जा रहे इनसो के स्थापना दिवस के लिए निमंत्रण भी दिया दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि इनसो एक ऐसा छात्र संगठन है जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को पीछे मुड़ने का अवसर नहीं दिया । 5 अगस्त को सामाजिक सरोकार को लेकर प्रदेश के युवा अपनी जिम्मेदारियां निभाऐ। दिग्विजय सिंह ने बताया कि इनसो के संस्थापक डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जी ने जो पेड़ छात्रों के हित के लिए अपने खून पसीने से सींचा था अब वह बड़ा हो चुका है इसके लिए छात्रों एवं युवाओं को आगे आना होगा इनसो ने वृक्षारोपण ब्लड डोनेशन नेत्रदान जैसे अभियान चलाकर सराहनीय कार्य किए हैं। पिछले दिनों रोहतक में 10800 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था ।और इस बार इनसो एवं जननायक जनता पार्टी प्रदेश में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर विशेष अभियान चलाएगी। जिसके लिए प्रदेशभर से सामाजिक संस्थाएं एवं बड़े डॉक्टरों का सहयोग भी लिया जाएगा प्रदेश को नशा मुक्त करना इनसो का लक्ष्य होगा उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज हर 10 में से 4 युवा नशे की गिरफ्त में है जो कि एक गंभीर समस्या है इसके अलावा मौजूदा प्रदेश सरकार को यह भी आगामी विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनेगी । मुख्यमंत्री दुष्यंत को राहुल गांधी समझने की कोशिश ना करें क्योंकि आज दुष्यंत के साथ प्रदेश का बुजुर्ग और युवा कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। जिला अध्यक्ष ठाकुर राजा राम ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है जजपा की सरकार बनने पर स्थानीय युवाओं को 75% रोजगार देने का काम करेगी जननायक जनता पार्टी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह अलावलपुर दिग्विजय सिंह चौटाला को आश्वासन दिया कि फरीदाबाद जिले से अधिक से अधिक संख्या में युवा हिसार में इनसो के स्थापना दिवस में पहुंचेंगे । इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह अलावलपुर, जिला शहरी अध्यक्ष अरविंद सरदाना प्रदेश महासचिव तेजपाल डागर , इनसो दक्षिण हरियाणा के प्रभारी संदीप कपासिया युवा , जिला अध्यक्ष देहात अमर सिंह दलाल, युवा जिला अध्यक्ष लखन सिंह बेनीवाल, कुलदीप तेवतिया, दिनेश नागर,देवेंद्र बैरागी ,पवन जाखड़ , प्रदीप चौधरी, रविंद्र पाराशर,मोहम्मद शरीफ ,जिला प्रवक्ता अनिल खुटैला , विनय धत्तरवाल, सहित इनसो एवं जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थे

