देश में हर क्षेत्र में तरक्की तो हुई है, लेकिन मतदाता उतना जागरूक नहीं है जितना उसे होना चाहिए : एसडीएम परमजीत चहल
– युवाओं की जागरूकता रैली को किया रवाना
– फरीदाबाद में कुल 16,76,938 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 9,15,919 तथा महिला मतदाता 7,61,019
– सभी मतदाता जिम्मेवारी से मतदान के लिए गम्भीर बनें
– ईवीएम व वीवीपैट मशीन से छेड़छाड़ संभव नहीं
– भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया लाइव प्रसारण से सम्बोधित
फरीदाबाद, 25 जनवरी। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लाइव विडियो कांफ्रेंस के जरिये युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र देश है। भारत में अब 66 करोड़ मतदाता आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। उन्होंने युवा मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चुनावों की प्रक्रिया में सभी मतदाताओं के साथ साथ युवा मतदाताओं इसे उत्सव के साथ मतदान की भागीदारी गंभीरता से सुनिश्चित करें।
एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि युवाओं द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत पूरे विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जहां जनमत से ही सरकार चुनी जाती है। उन्होंने कहा कि देश में हर क्षेत्र में तरक्की तो हुई है, लेकिन मतदाता उतना जागरूक नहीं है जितना उसे होना चाहिए। एसडीएम परमजीत चहल ने युवाओं की जागरूकता रैली को रवाना भी किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में कुल 16,76,938 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 9,15,919 तथा महिला मतदाता 7,61,019 है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता जिम्मेवारी से मतदान के लिए गम्भीर बनें। वहीं ईवीएम व वीवीपैट मशीन से छेड़छाड़ संभव नहीं है।
एसडीएम परमजीत चहल स्थानीय सेक्टर-16 के राजकीय नेहरू महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों और कालेज प्रोफेसरों को सम्बोधित कर रहे थे।
एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि लेकिन बड़े खेद का विषय है, कि हमारे देश में हर क्षेत्र में विकास तथा तरक्की तो हुई है। लेकिन आजादी के 78 वर्ष बाद भी हमारे देश का मतदाता उतना जागरूक नहीं है, जितना उसे होना चाहिए। इन सभी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस/ National Voters’ Day मनाया जा रहा है। जिसके माध्यम से आम जनता तथा मतदाताओं को वोट बनवाने तथा चुनाव प्रक्रिया में मतदान के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज वीरवार को निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस/ National Voters’ Day समारोह मना रहे है।
एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि आज निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद के 1469 मतदान केन्द्रों के साथ-2 सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करवाने के लिए आगे नहीं आते और अविवाहित लड़कियों व लडकों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाए हैं।
इन तिथियों में करवाए वोट बनवाने के लिए पंजीकरण:-
एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार चार निर्धारित तिथियों में मतदाता सूची का अगर किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, वो अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों और अन्य नियर डियर को भी इस बारे जागरूक करें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब चार क्वालीफाइंग तिथि निर्धारित की गई है। वे हैं 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्तूबर को अपने नजदीकी पोलिंग बूथों पर जाकर वोट बनवाने के लिए पंजीकरण जरूर करें।
एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि फरीदाबाद में कुल 16,76,938 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 9,15,919 तथा महिला मतदाता 7,61,019 है। वहीं जिला की 663 मतदाता संख्या का अनुपात/ एक हजार मतदाताओं Elector Population Ratio व 831 Gender Ratio है।
निबंध लेखन प्रतियोगिता, कॉलेज लेवल पर राजकीय कॉलेज फरीदाबाद से प्रथम पुरस्कार बबलू, द्वितीय पुरस्कार यश कालड़ा, तृतीया पुरस्कार अमन शर्मा को दिया गया। वहीं भाषण प्रतियोगिता, स्कूल लेवल पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 से शान्तनु को प्रथम पुरस्कार, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-55 से हर्षिता को द्वितीय पुरस्कार, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर चंदीला से रचना कुमारी को तृतीया पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता, कॉलेज लेवल पर राजकीय कॉलेज फरीदाबाद से प्रथम पुरस्कार अमन शर्मा, द्वितीय पुरस्कार बबलू, तृतीया पुरस्कार यश कालड़ा को मिला। रंगोली प्रतियोगिता कॉलेज लेवल पर
राजकीय कॉलेज फरीदाबाद से प्रथम पुरस्कार नेहा, द्वितीय पुरस्कार अंजलि, तृतीया पुरस्कार शरद को दिया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-55 से प्राची को प्रथम पुरस्कार,
राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगला गुजरान से शबनम को द्वितीय पुरस्कार,
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तिगांव से ख़ुशी को तृतीया पुरस्कार मिला।
दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर रूचिरा खुल्लर ने एसडीएम परमजीत चहल को पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं प्रोफेसर डाक्टर अंश नय्यर ने धन्यवाद किया। मंच संचालन प्रोफेसर विशाल सिंह, डाक्टर दुर्गेश शर्मा और सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप किया। वहीं ईवीएम और वीवीपैट मशीन की मास्टर ट्रेनर दिनेश अरोड़ा और धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बारीकी से जानकारी दी गई।
ये महानुभाव रहे उपस्थित:-
इस अवसर पर प्रोफेसर मोनिका चौधरी, डाक्टर नरेन्द्र कुमार, डाक्टर विमल प्रकाश, सुनील, सुन्दर, राजकुमार, हरमित कौर, हिमांशु सहित अन्य प्रोफेसर गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो संग्लन।

