NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

वीकेंड पर लाखों पर्यटकों की भीड़ का अनुमान, मेला के पहले दिन लोगों ने जमकर की खरीदारी
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हस्तशिल्प कला
 -37 वे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त शिल्प मेले का भव्य आगाज
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 02 फरवरी। 37 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला शुक्रवार से शुरू हो चुका है। आगामी 18 फरवरी तक चलने वाले इस मेला में इस बार तीन शनिवार और तीन रविवार के चलते पर्यटकों के साथ साथ शिल्पकारों के लिए वीक ऐंड काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अच्छी संख्या में दर्शक पर्यटक मेला देखने आएं,इसके लिए मेला प्राधिकरण द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
मेला में पहले दिन ही अब अच्छी संख्या में दर्शक, पर्यटक पहुंचे तो शिल्पकारों के चेहरे तो खिल उठे। बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। भीड़ के कारण वीकेंड पर इस बार पार्किंग स्थलों पर भी पहले के मुकाबले वाहनों की संख्या ज्यादा बढऩे का अनुमान है।
शुक्रवार को मेला के शुभारंभ पर पहले दिन बड़ी चौपाल पर कलाकारों ने अपनी संस्कृति का रंग बिखेरा।
दीपावली उत्सव के बाद से ही पर्यटकों को था मेले का बेसब्री से इंतजार
सूरजकुंड मेला परिसर में शुक्रवार को पर्यटकों की भारी भीड़ रही। दीपावली उत्सव के बाद से ही देश भर के लोगों को इस भव्य मेले का बड़ा ही बेसब्री से इंतजार था। मेला परिसर में जगह जगह पर्यटकों ने विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की छटा बिखेरते कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया। साथ ही कच्ची घोड़ी नृत्य का आनंद लिया। दिल्ली गेट से वीआइपी गेट तक और मुख्य चौपाल से फूड कोर्ट तक पर्यटकों की भीड़ ही दिखाई दे रही थी।
मेले के पहले दिन ही जमकर की खरीदारी
सूरजकुंड मेला परिसर में अपनी हस्तशिल्प कला को लेकर पहुंचे कलाकार शुक्रवार को मेला शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह से  मेला परिसर में भीड़ होने लगी। भीड़ देखकर शिल्पियों के चेहरे खिले उठे। सभी स्टाल पर पर्यटक शिल्पियों से मोल-भाव करते हुए देखे गए। विभिन्न राज्यों के परिधानों, खेल के सामान और घर को सजाने से संबंधित स्टाल से पर्यटकों ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा फूड कोर्ट पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। अब शनिवार और रविवार को अच्छी खासी भीड़ उमडऩे की उम्मीद है

फोटो परिचय–सूरजकुंड–01,02,03,04,05,06–।
000
-37वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेला-
राष्ट्रपति की मौजूदगी में सर्वे भवंतु सुखिन: को समर्पित रहा पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम
हम शाश्वत हिंदू सनातन, हम पावन हिंदू सनातन पर भक्तिमय हुआ माहौल
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 02 फरवरी। 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेले का पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम आज सर्वे भवंतु सुखिन: को समर्पित रहा। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में हुई डांस कोरियोग्राफी में हरियाणा, थीम स्टेट गुजरात व सांझीदार राष्ट्र यूनाइटेड रिपब्लिक आफ तंजानिया के कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य के साथ-साथ लोक नृत्य पेश करके  सनातनी परंपरा का शानदार प्रदर्शन किया।
कलाकारों ने प्रत्येक भारतवासी के जीवन की धारा में समाहित शिव, श्रीराम व कृष्ण परंपरा से जुड़ा लोक नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा पंडाल राममय हो गया। कलाकारों ने जब हम शाश्वत हिंदू सनातन, हम पवन हिंदू सनातन गाया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
डांस कोरियोग्राफी में दर्शकों को भारत की प्राचीनतम संस्कृति, विविधता में एकता का भारत, सर्व धर्म समभाव से प्रेरित भारत की एकता में अनेकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन ओंकार की ध्वनि के साथ हुआ। अंत में मुख्य अतिथि सहित सभी महानुभाव ने कलाकारों की हौसला अफजाई की।

फोटो परिचय–सूरजकुंड–07,08,09,10–बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
000

-37वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेला-
सबकुछ सुव्यवस्थित, नहीं होगी कोई परेशानी
सूरजकुंड(फरीदाबाद), 02 फरवरी। 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में  मेला प्रबंधकों की ओर से आने वाले पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। हर चीज इतनी सुव्यवस्थित तरीके से की गई है कि पर्यटकों को यहां घूमने, सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने तथा लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

ये रहेंगी मेले में सुविधाएं:
-टिकट काउंटर
आगंतुकों की सुविधा के लिए द्वारों पर टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं। यहां से टिकट ले सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुक माई शो डॉट कॉम पर भी टिकट की सुविधा है।

-पोस्ट ऑफिस
भारतीय डाक विभाग की तरफ से मेला ग्राउंड में डाक पार्सल सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी पोस्ट ऑफिस स्थापित किया गया है।

फूड वेंडिंग पॉइंट  तथा फूड कोर्ट
आगंतुक इस मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकें इसके लिए फूड वेंडिंग पॉइंट बनाए गए हैं। यहां पर बैठकर आराम से पर्यटक विभिन्न व्यंजनों का मजा चक सकते हैं।
-शौचालय
मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए जन सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखा गया है। यहां पर साफ शौचालय का निर्माण किया गया है। स्वच्छता का विशेष प्रबंध यहां पर किया गया है।
-औषधालय
मेले में आने वाले आगंतुकों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए औषधालय स्थापित किया गया है। यहां पर विभिन्न प्रकार की सुविधा भी मौजूद है। यहां पर दवाइयां भी उपलब्ध है।
-पुलिस

यहां आने वाला पर्यटक अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें इसके लिए हरियाणा पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षात्मक प्रबंध किए गए हैं। मेला ग्राउंड में स्थापित पुलिस चौकी के अलावा मेले स्थल पर चप्पे-चप्पे  पर पुलिस की निगरानी है।
– बैंक
आगंतुकों के लिए मेले में बैंकों की ब्रांच भी स्थापित की गई है। यहां पर नागरिकों  कैश निकालने के लिए एटीएम लगाए गए हैं। इसके साथ ही बैंक से जुड़ी अन्य योजनाओं के बारे में भी यहां पर जानकारी दी जा रही है।
-घोषणा बूथ
पर्यटकों की सुविधा के लिए मेला स्थल में मुख्य द्वार के कुछ दूरी पर घोषणा बूथा या यूं कहें कि खोया-पाया बूथ स्थापित किया गया है। यहां से लगातार आवश्यक सूचनाओं की घोषणा की जाती है।
-छोटी-बड़ी चौपाल
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेले में विभिन्न देशों के गीत-संगीत व नृत्य देखने का मौका मिलेगा। दिनभर यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

फोटो परिचय–सूरजकुंड–11–।
000

Related posts

Leave a Comment

Translate »