NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

सूरजकुंड मेले में हुई स्कूली विद्यार्थियों की हुई रंगोली व फेस पेंटिंग प्रतियोगिताएं
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 03 फरवरी। 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला परिसर में शनिवार को रंगोली व फेस पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
वरिष्ठ वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में मुरारी लाल ग्लोबल स्कूल फरीदाबाद की अंजली, मुस्कान, अर्जुन व अंकित रॉय ने प्रथम तथा डीएवी पुलिस स्कूल फरीदाबाद की दीपिका, नर्गिस, निवेदिता व तनु यादव ने द्वितीय और के.एम. ग्लोबल स्कूल की लक्ष्मी, तनु, वंशिका व गुड्डन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जवाहर कॉलोनी की हर्षिता, मोक्षिता, तनिष्का ने प्रथम तथा फेनटेक्स कॉन्वेंट स्कूल की साक्षी कुमारी, लक्ष्मी, आकांक्षा व मंजीत ने द्वितीय और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-29 फरीदाबाद के आराध्य, काव्या, आकांक्षा सिंह व स्वर्णिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
इसी कड़ी में फेस पेंटिंग की वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में अरावली इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद की कामिक्षा, गौरी व जसमिंदर ने प्रथम और विद्या सागर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-2 फरीदाबाद की परिधि व लक्षिता ने द्वितीय तथा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30 फरीदाबाद की जागृति व इशिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं फेस पेंटिंग की कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट जॉन स्कूल फरीदाबाद की समीक्षा, क्रस्टिना लेनी ने प्रथम तथा अरावली इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद के जाग्रित, झलक व चिराग ने द्वितीय और सैंट जॉन स्कूल फरीदाबाद के विनायक चौहान व वैष्भव ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

फोटो परिचय–सूरजकुंड–12,13,14,15,16,17,18,19,20,21–।
000
-37वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेला-
हरियाणवी संस्कृति के नाम रही छोटी चौपाल
-हरियाणवी डांस पर थिरक उठे दर्शक
सूरजकुंड (फरीदाबाद), 03 फरवरी। 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेले में छोटी चौपाल पर शनिवार का दिन हरियाणवी संस्कृति के नाम रहा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा तथा पर्यटन विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिनभर इस चौपाल पर दर्शकों का रैला लगा रहा।
जींद के अजय कश्यप एवं उनकी टीम ने जब हरियाणवी डांस पेश किया तो दर्शकों का जोश देखते ही बनता था।
निर्देशक दीपक पुष्प दीप के नाटक निठल्ला की प्रस्तुति देख दर्शकों की आंखों के सामने मुंशी प्रेमचंद के मशहूर उपन्यास गोदान के सीन की झलक दिखाई दी।
लख्मीचंद मूवी में अपनी छाप छोड़ चुके रागिनी गायक प्रेम सिंह देहाती ने रागनियों के जरिए सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। हुकम चंद ने सेमी क्लासिकल गज़ल के माध्यम से तथा अमित ढुल के बैंड ने दर्शकों के मन में उत्साह का संचार कर दिया।
कॉमेडियन राजीव शर्मा ने अपने हरियाणवी चुटकुलों के जरिए दर्शकों को गुदगुदाने को मजबूर कर दिया। इसके अलावा फरीदाबाद के नरेंद्र मौंटी ने हरियाणवी नृत्य तथा दिल्ली की अनु सिन्हा ने कत्थक नृत्य के माध्यम से शमां बांध दिया।
इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी रंगमंच तानिया जी.एस. चौहान व कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी नृत्य सुमन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

फोटो परिचय–सूरजकुंड–22,23,24–छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती टीम।
000

Related posts

Leave a Comment

Translate »